बड़ी खबर आ रही है नोएडा से, जहाँ एक लाला कंपनी ने दीवाली में एम्प्लॉइज़ को गिफ्ट देने के बाद उन्ही के सैलरी से उसके पैसे काट लिए।
दरअसल, सारे एम्प्लॉइज़ सालों बाद पहली बार दिवाली में गिफ्ट मिलने से खुश थे और बोनस के भी सपने देखने लगे थे। ऐसे में जब कट के सैलरी आई तो उन्हें लगा कि बोनस आ गया है और वो उसका थैंक्स कहने जब लाला जी की बीवी, जो कि कंपनी की HR भी हैं, के पास पहुँचे तो उन्हें पता चला कि ये सैलरी ही है और गिफ्ट के पैसे ईसी में एडजस्ट कर दिए गए हैं।
फॉक्सी से बात करते हुए एम्प्लॉइज़ ने दीवाली पार्टी के लिए कहा “एक चाई दो समोसा लाला कंपनी का क्या भरोसा।”
फिलहाल, एम्प्लॉइज़ पूरी सैलरी पाने के लिए लाला जी के घर में दिवाली की सफाई कर रहे हैं।




