रोहित और कोहली को वर्ल्ड कप टीम में लेने के लिए लोगों की माँग दूसरे देशों के

बड़ी खबर आ रही है ओवल से जहाँ न्यू ज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पाँचवे ODI में रोहित और कोहली के गेम को देखकर उनको वर्ल्ड कप टीम में लेने की माँग बढ़ गई है दूसरे देशों में।

दरअसल, आज फिर न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ रोहित और कोहली 7 और 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और बता दिया कि मैट हेनरी कोई बड़ा प्लेयर नहीं है कोई भी उन्हें आउट कर सकता है। रोहित और कोहली ने मिलाकर 12 रन बनाये और इतने रन अर्शदीप और सिराज ने अलग अलग बना दिए। हालाकि मैच इंडिया जीत गई मगर इस मैच में कोहली ने एक लॉलीपॉप कैच छोड़ कर बता दिया कि वो रोहित से कम नहीं। रोहित और कोहली का ऐसा ही प्रदर्शन देखते हुए लोगों ने उनकी वर्ल्ड कप टीम में स्लेक्शन की माँग कर दी है हालाकि ये लोग न्यू ज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ़्रीका के थे।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए एक रोको फैन ने कहा “ऐसी जिंदगी भगवान ना करे किसी को मिले “।

फ़िलहाल, कोच गंभीर रोहित और कोहली की जगह अर्शदीप और सिराज को ओपनिंग और फर्स्ट डाउन भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *