बड़ी खबर आ रही है मुंबई से जहां त्योहारों के बाद युवक ने वापस डाइटिंग शुरू करने का सोचा ही था कि उसे एक और मिठाई का डिब्बा दिख गया।
दरअसल, कैलोरीज़, प्रोटीन इंटेक सब भूलकर युवक ने त्योहारों में ऐसी मिठाइयां खाईं थीं जैसे दुनिया से मिठाइयां ही खत्म होने वाली हो। ऐसे में आज जब उसने फाइनली अपना वजन चेक किया तो वो समझ गया अब डाइटिंग करने का वक्त आ गया है। लेकिन तभी उसे घर में एक और मिठाई का डिब्बा दिख गया और वो डाइटिंग पोस्टपोन करके सो डिब्बा खत्म करने में बिजी हो गया।
फॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा “बस ये आखिरी डिब्बा है फिर तो वहीं सलाद, प्रोटीन, बिना चीनी, तेल का खाना खाना है।”
फिलहाल, मिठाई खत्म करके युवक ने वापस डाइटिंग का सोचा ही था कि उसका दोस्त ठेकुआ लेकर उसके घर पहुंच गया है।




