हमेशा लेट आने वाले दोस्त को सबक सिखाने युवक पहुँचा लेट, फिर भी दोस्त आया उससे भी लेट

बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहाँ हमेशा लेट आने वाले दोस्त को सबक सिखाने के लिए युवक जानबूझकर लेट पहुँचा, तो फिर भी दोस्त उससे लेट ही आया।

दरअसल, हर बार मिलने का प्लान होने पर युवक तो टाइम से पहुँच जाता लेकिन दोस्त हमेशा 1-2 घंटे लेट ही आता। उस फोन करो तो कहता कि बस 5 मिनट और, बस 5 मिनट और, और थोड़ी देर बाद तो फोन उठाना भी बंद कर देता।

फॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा “फोनवा काहे नहीं उठावत हो हमार, हमार फोनवा उठाओ बतवाओ हमसे।”[ meme]

फिलहाल, युवक अगली बार से दोस्त को टाइम से बुलाने के लिए अपने पैसों से खिलाने का लालच दे रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *