बड़ी ख़बर आ रही है गलगोटिया से जहाँ पढ़ रहे युवक ने शर्म के मारे ख़ुद को अनपढ़ बताना शुरू कर दिया तो उसको पहले से ज़्यादा इज़्ज़त मिलने लगी।
दरअसल, AI समिट में हुई गलगोटिया की शर्मिंदगी के बाद युवक के दोस्त रिश्तेदार उसे फ़ोन करके चिड़ाते हुए कहते थे, ए चाइनीज़ माल, ए चोरी का माल, ऐसे में युवक सबसे ये कहने लगा कि वो गलगोटिया में नहीं पढ़ता है बल्कि वो तो अनपढ़ है और फिर युवक की समाज में इज्जत बढ़ने लगी।
फ़िलहाल, युवक के अनपढ़ बनने के बाद उसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी से टीचर बनने का ऑफर आ गया है।




