दोस्तों, कर्नाटक में गुटखा बैन होते ही अजय देवगन ने नया नशा बेचना शुरू कर दिया है। दरअसल, अजय देवगन ने देखा कि गुटखे पर बैन जो कर्नाटक से शुरू हुआ है, वो जल्दी ही पूरे देश में फैल सकता है, इसलिए उन्होंने अपनी कमाई जारी रखने के लिए देश का दूसरा नशा, जिसकी लत बूढ़े, जवान और यहाँ तक कि बच्चों को भी है, उसका ब्रांड एंबेसडर बनने का सोचा और क्राइम पेट्रोल जॉइन कर लिया।फॉक्सी सूत्रों की मानें तो “अजय देवगन वाले क्राइम पेट्रोल के पहले एपिसोड में ही, फ्री में गुटखा न देने पर गुटखा बेचने वाले का मर्डर पर बेस्ड होने वाला है“।
गुटखा बैन होते ही अजय देवगन ने बेचना शुरू किया नया नशा




