जिम में भीड़ होने के चलते एक सेट का बाद दूसरे सेट के लिए युवक को लगा एक हफ्ता

बड़ी ख़बर आ रही है नागपुर से जहाँ जिम में भीड़ के चलते युवक को एक सेट के बाद दूसरे सेट के लिए एक हफ़्ता लग गया।

दरअसल, शाम होते ही जिम में भीड़ हो जाती जिसके चलते एक ही इक्विपमेंट का कई लोग इंतज़ार करते। युवक ने लैट पुल डाउन का पहला सेट शुरू ही किया था कि उसके माइंड मसल कनेक्शन बनने के पहले दूसरे लोग आ गए और फिर एक-एक करके सबने एक सेट मारा और युवक को दूसरे सेट के लिए एक हफ्ते का इंतज़ार करना पड़ा।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा “जितनी मसल बनती है उससे ज़्यादा तो अगले सेट तक कम हो जाती है”।

फ़िलहाल, युवक दूसरे सेट के लिए दूसरा जिम जॉइन कर रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *