बड़ी खबर आ रही है गोंडा से, जहां बारिश की एक बूंद पड़ते ही हर बार पति के पकौड़े बनाने की डिमांड से परेशान पत्नी ने पति की दूसरी शादी करवा दी।
दरअसल, मॉनसून आते ही पति “पकोड़ा पगलू” बन जाता और जैसे ही बादल छाते, वो सारा काम-धाम छोड़कर घर आ जाता और पत्नी को पकौड़े बनाने को कह देता। ऐसे में जैसे-जैसे मॉनसून बढ़ता गया, पति की भी पकौड़ों की डिमांड बढ़ती गई, जिससे फ्रस्ट्रेट होकर पत्नी ने पति की दूसरी शादी करवा दी, ताकि वो उसे पकौड़े बनाने को कहे और इसे थोड़ा आराम मिले।
फॉक्सी से बात करते हुए दूसरी पत्नी ने कहा “मै सुहागरात में दूध लेके गई तो इन्होंने कहा अरे ये मौसम तो पकोड़े खाने का है, पकोड़े ले आओ।”
फिलहाल, दूसरी पत्नी भी पकौड़ों की डिमांड से परेशान हो गई है और दोनों मिलकर उसके लिए तीसरी पत्नी ढूंढ रही हैं।




