बड़ी खबर आ रही है मेरठ से जहां लड़के के हर वक़्त लाइब्रेरी चले जाने से परेशान घरवालों ने आधार कार्ड में उसका एड्रेस बदलवाकर लाइब्रेरी करवा दिया।
दरअसल, लड़का जैसे ही देखता कि घरवाले उसे कोई काम बोलने वाले हैं, वो लाइब्रेरी निकल जाता। शुरू-शुरू में तो घरवाले उसे पढ़ने जाते देख खुश होते, लेकिन जब 3-4 साल बाद भी नौकरी लगनी तो छोड़ो, वो किसी एग्जाम का कटऑफ भी क्लियर नहीं कर पाया तो घरवालों ने उसे घर से निकाल दिया और उसके आधार कार्ड पर भी एड्रेस लाइब्रेरी ही करवा दिया। हालांकि, घरवालों से फीस न मिलने पर लाइब्रेरी वाले ने भी उसे धक्के मारकर वहां से निकाल दिया।
फॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा, “मैं तो धोबी का कुत्ता बन गया, ना घर का ना लाइब्रेरी का।”
फिलहाल, युवक आधार कार्ड में अपना एड्रेस फुटपाथ करवा रहा है।




