सोने के लिए होटल रूम की लाइटें ऑफ करते-करते ही हो गई सुबह

बड़ी खबर आ रही है सूरत से, जहाँ एक युवक ने रात में सोने के लिए होटल रूम की लाइट्स ऑफ करनी शुरू कीं और ऑफ करते-करते ही सुबह हो गई।

दरअसल, दिन भर का थका-हारा युवक रात को सोने के लिए फाइनली जब होटल रूम पहुँचा, तो अंदर घुसते ही उसे इतनी सारी लाइट्स देखकर ऐसा लगा कि मानो फिर से दिन हो गया हो। ऐसे में उसने सोने से पहले एक-एक करके लाइटें ऑफ करनी शुरू की, जो करते-करते ही सुबह हो गई।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने होटल वालों के लिए कहा, “इतनी लाइटें लगा रखी हैं जैसे इनकी अम्मा की शादी हो, बंद करते-करते मेरे 10 हज़ार स्टेप्स पूरे हो गए।”

फ़िलहाल, युवक मुँह ढककर सोने के लिए गद्दे के नीचे दबी ब्लैंकेट खींच रहा है, जिसे खींचते-खींचते चेकआउट का समय हो गया है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *