ऑडियंस भी CGI से ही बनाएंगे नमित मल्होत्रा

दोस्तों, रामायण के ट्रेलर में हर चीज़ CGI से बनाने के बाद अगर ऑडियंस फिल्म देखने नहीं आई, तो ऑडियंस भी CGI से ही बना देंगे नमित मल्होत्रा। दरअसल, रामायण के ट्रेलर में ही कई जगह इतना खराब CGI है कि काफी लोगों को पसंद नहीं आया है। ऐसे में नमित मल्होत्रा जानते हैं कि CGI से आदिपुरुष बनाने के बाद ओम राउत का क्या हाल हुआ था, और उनका भी वही हाल न हो, इसलिए फिल्म को हिट साबित करवाने के लिए वो थियेटर में ऑडिएंस भी CGI से ही बना देंगे। फिलहाल, नमित मल्होत्रा ओम राउत से आदिपुरुष री-रिलीज़ करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं, ताकि लोगों का स्टैंडर्ड इतना कम हो जाए कि वो रामायण देख के नामित मल्होत्रा को इंडिया का Christopher Nolan बुलाने लगे।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *