छुप-छुप के धुरंदर देख रहे पाकिस्तानी युवक को पाकिस्तानियों ने भारत का जासूस समझ पीटा

बड़ी ख़बर आ रही है पाकिस्तान से जहाँ छुप-छुप के धुरंदर देख रहे पाकिस्तानी युवक को पाकिस्तानियों ने भारत का जासूस समझ पीट दिया।

दरअसल, धुरंदर में एक डायलॉग है कि हिंदुस्तानियों का सबसे बड़ा दुश्मन हिंदुस्तानी ही है, पाकिस्तान तो दूसरे नंबर पर आता है और इस बात से पाकिस्तानी काफ़ी नाराज़ हुआ कि उन्हें दूसरे नंबर पर कैसे रख दिया और उन्होंने फ़िल्म को बॉयकॉट कर दिया।

ऐसे में जब पाकिस्तानियों ने इस युवक को मोबाइल पर धुरंदर डाउनलोड करके सबसे छुपके देखते हुए पकड़ लिया तो उसे भी भारत का जासूस समझ जमकर कूट दिया।

फॉक्सी से बात करते हुए, पिटे हुए युवक ने रोते हुए कहा, “जनाब, पाकिस्तानियों का भी सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तानी ही है,एंडिया तो दूसरे नंबर पर आता है।”

फ़िलहाल, युवक धुरंदर 2 का इंतज़ार कर रहा है ताकि वो देख सके कि रणवीर सिंह पाकिस्तान से निकलता कैसे है और वह भी वैसे ही निकल जाए।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *