बड़ी खबर आ रही है फरीदाबाद से जहाँ एक युवक पिता को बढ़ती उम्र में काम करने में दिक्कत होती देख उन्हें प्री वर्कआउट पिला कर काम पर भेजने लगा।
दरअसल, युवक इंजीनियरिंग करके पिछले चार साल से सरकारी नौकरी की तैयारी के नाम पर बेरोजगार बैठा था और घर पिता के भरोसे ही चल रहा था। जिसके चलते पिता रिटायरमेंट भी नहीं ले पा रहे थे, ऐसे में जब युवक ने पिता को काम पर जल्दी थकता देखा तो उसे दया आ गई और वो उन्हें प्री-वर्कआउट पिला कर काम पर भेजने लगा।
फ़िलहाल, काम वाली के ना आने पर युवक माँ के लिए भी प्री-वर्कआउट बना रहा है।




