रोहित की जगह शुभमन गिल बन कर आये मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर

बड़ी खबर आ रही है चंडीगढ़ से जहाँ आज मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के मैच में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर बन कर आये|

दरअसल, आज एलिमिनेटर मैच में शुभमन गिल की कप्तानी के चलते रोहित शर्मा के दो कैच छूटे और फिर रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन बना दिए, वहीं इम्पैक्ट प्लेयर शुभमन गिल ने मात्र एक रन  बनाये|

फॉक्सी सूत्रों की माने तो “मैच के पहले मुंबई इंडियंस ओनर्स ने जैकी श्रॉफ के हाथों रोहित शर्मा के लिए बादाम भिजवाए ताकि उन्हें याद आ जाये कि RCB फाइनल में पहुँच गयी है “|

फॉक्सी से बात करते हुए शुभमन गिल ने मुंबई के मेंटर सचिन तेंदुलकर की तरफ देखते हुए कहा “कभी कभी जीतने के लिए हारना पड़ता है“|

फ़िलहाल, RCB पंजाब की जीत के लिए पूजा पाठ करवा रही है|

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *