बड़ी खबर आ रही है अहमदाबाद से जहाँ शेयर मार्केट में लगातार लॉस खा रहे बाप ने बेटे का प्रोटीन बेचकर लॉस रिकवर कर लिया।
दरअसल, जहाँ शेयर मार्केट के भाव ऐसे गिर रहे हैं जैसे मर्दों पे भरोसा, वहीं दूसरी तरफ प्रोटीन के भाव ऐसे बढ़ रहे हैं जैसे देशभर में प्रोटेस्ट। ऐसे में प्रोटीन के बढ़ते दामों को देख युवक ने साल भर का प्रोटीन एक ही बार में खरीद लिया था, इसी बीच उसके बाप ने शेयर मार्केट में इतना लॉस कर लिया कि उसने बेटे का प्रोटीन बेच दिया और न केवल लॉस रिकवर किया बल्कि प्रॉफिट भी कमा लिया।
फिलहाल, बाप रोते हुए बेटे को कह रहा है, “मिक्सी में डालो 60 ग्राम चना, पाउडर बन गया।”




