बड़ी खबर आ रही है नोएडा से जहां दोस्तों से कपड़े मांग-मांगकर ही युवक ने इंजीनियरिंग के 4 साल निकाल दिए।
दरअसल, युवक हॉस्टल के पहले दिन नए कपड़े लेकर आया था, जो उसके रूममेट्स पहनकर चले गए। जिसके बाद उसे हॉस्टल की रीत समझ आ गई और वो क्लास से लेकर डेट, Viva, एग्जाम, प्रैक्टिकल हर जगह दोस्तों से मांगे कपड़े पहनकर जाने लगा।
फॉक्सी के इंटरव्यू में आने के लिए भी युवक ने फॉक्सी संवाददाता से ही कपड़े मांग लिए।
फिलहाल, प्लेसमेंट में बैठने के लिए दोस्तों के पास फॉर्मल्स ना होने पर युवक अपने प्रोफेसर से कपड़े मांग रहा है।




