कल से बाहर का खाना छोड़ने कहने वाले युवक ने घर में लौकी बनी देख घर छोड़ा

बड़ी खबर आ रही है ग्रेटर नोएडा से जहां कल से बाहर का खाना छोड़ दूंगा कहने वाले युवक ने घर में लौकी बनी देख घर ही छोड़ दिया।

दरअसल, चटोरी जुबान के चलते युवक हर दिन घर का खाना खाने के बजाय बाहर से खाना ऑर्डर कर लेता, और घर वाले नाराज़ होते, तो कह देता कल से पक्का छोड़ दूंगा। ऐसे में एक दिन जब उसने बड़ी मुश्किल से जुबां पे पत्थर रख घरवालों की बात मान, घर का खाना खाने का ठानी, तो देखा घर में तो लौकी बनी है, और उसने घर छोड़ ही दिया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा “माँ ने कहा बाहर का खाना मंगवाना छोड़ दो, बाबू जी ने कहा बाहर जाके खाना छोड़ दो, मैंने कहा घर ही छोड़ देता हूँ।”

फ़िलहाल, युवक के घर छोड़ने की खुसी में घरवाले बाहर से खाना मंगवा रहें हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *