सो कर उठते ही बिस्तर पर फोन चलाते-चलाते युवक का फिर हो गया सोने का टाइम

बड़ी खबर आ रही है ग्वालियर से जहाँ एक युवक सो कर उठते ही बिस्तर में फोन चलाने लगा और फोन चलाते-चलाते उसके वापिस सोने का समय हो गया।

दरअसल, युवक ने सुबह 11 बजे उठते ही आंख खोलने से पहले फोन खोल लिया और बिस्तर में पड़े-पड़े फ़ोन चलाने लगा, दोस्तों को रील भेजने लगा और बस पांच मिनट और, बस 5 मिनट और, बोलते बोलते उसके वापस सोने का टाइम हो गया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए भी “युवक ने कहा अरे बस ये रील देख के उठ रहा हूं“।

फ़िलहाल, युवक वापिस सो कर उठा गया है और और बस पांच मिनट फोन चलाके बिस्तर छोड़ने वाला है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *