फिर पोस्टपोन हुई टॉक्सिक की रिलीज़ डेट

दोस्तों, यश की टॉक्सिक की रिलीज़ डेट एक बार फिर पोस्टपोन हो गई। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने रिक्शावालों के लिए नया नियम बना दिया है कि उनको मराठी आनी ही चाहिए, जिसके चलते सारे रिक्शावाले मराठी सीखने में बिज़ी हो गए हैं। ऐसे में यश ने सोचा कि अगर वो अभी फ़िल्म रिलीज़ करते हैं, तो उनकी महाराष्ट्र की ऑडियंस तो फ़िल्म देखने ही नहीं आ पाएगी और उनका बड़ा नुकसान हो जाएगा, इसलिए उन्होंने फ़िल्म की रिलीज़ डेट फिर पोस्टपोन कर दी। फिलहाल, यश फिल्म को एक बार फिर पोस्पोन करने के लिए बांकी स्टेटस के रिक्शावालों से माफी मांग रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *