बड़ी खबर आ रही है मुखर्जी नगर से जहाँ इंटरव्यू के बैठने का तरीका कैजुअल ना हो इसलिए बैठने की प्रैक्टिस में ही UPSC Aspirant ने पूरा साल निकाल दिया।
दरअसल, ऑनलाइन तैयारी कर रहे युवक को डर था कि इंटरव्यू में उसके बैठते ही इंटरव्यूअर ये बोलकर उसे रिजेक्ट न कर दे कि बैठने का तरीका थोड़ा कैज़ुअल है। इसलिए वो पूरे साल पढ़ने की जगह बैठने की ही प्रैक्टिस करता रहा और इंटरव्यू तो छोड़िए, प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाया।
फ़ॉक्सी से बात करने के लिए भी युवक बोलने की जगह बस अलग-अलग तरीके से ही बैठता रह गया।
फिलहाल, कुर्सी पर बैठने की प्रैक्टिस के चलते युवक UPSC छोड़ politics जॉइन कर रहा है।




