बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहाँ एक युवक दिन-रात रील्स देखने के चक्कर में ओवरथिंकिंग करना ही भूल गया और उसकी एंजाइटी ठीक हो गई।
दरअसल, युवक कई सालों से एंजाइटी से परेशान था जिसके लिए वो डॉक्टर, थेरापिस्ट, मैडिटेशन सब ट्राय कर चुका था मगर उसकी ओवर थिंकिंग कम ही नहीं होती थी, ऐसे में उसके एक दोस्त ने उसे एंजाइटी के बारे में ही रील भेजी जिसके देखने के बाद युवक स्क्रॉल करके दूसरी रील में पहुँच गया और फिर उसे रील की ऐसी लत लगी कि उसे ओवर थिंकिंग तक का टाइम नहीं मिलता था और उसी एंजाइटी ठीक हो गई।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने इंस्टाग्राम रील स्क्रोल करते हुए कहा “एक रील भेजी है आपको देखो मस्त है”।
फिलहाल, युवक रील की लत छुड़ाने के लिए थेरापिस्ट, डॉक्टर और मैडिटेशन की मदद ले रहा है।




