क्या अक्षय कुमार जॉइन करेंगे पॉलिटिक्स?

दोस्तों, तमिलनाडु में विजय की जीत के बाद नॉर्थ इंडिया के लोग अब अक्षय कुमार से पॉलिटिक्स में आने की मांग कर रहे हैं। फॉक्सी से बात करते हुए “एक बॉलीवुड फैन ने कहा विजय की एवरेज फिल्मों से बचने के लिए अगर लोगों ने उन्हें इतनी सीट दे दी तो अक्षय कुमार की घटिया, वाहियात, बेकार, बकवास फिल्मों से बचने के लिए सोचो हम उन्हें कितनी दे देंगे, और साथ ही एक एक्टर जिसे पॉलिटिक्स का कोई एक्सपीरियंस नहीं है उसे जिताकर हम तमिलनाडु के लोगों की नजर में एजुकेटेड भी साबित हो जाएंगे, जो अब तक हमें अनपढ़ समझते आए हैं“। फिलहाल, अपनी फिल्मों की परफॉर्मेंस देखते हुए सलमान और आमिर खान भी अपनी पार्टी बनाने की सोच रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *