T20 में फॉलो ऑन मांगा श्रेयस अय्यर ने

बड़ी खबर आ रही है ऑकलैंड से जहाँ आज न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ चौथे T20 में श्रेयस अय्यर ने फॉलो ऑन मांगा लिया।

दरअसल, आज न्यूज़ीलैंड ने पहले खेलते हुए इंडिया के साथ खेला कर दिया, न्यूज़ीलैंड ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 259 रन बान दिए, जिसमे सबसे अधिक हवा में उड़ने वाले ग्लेन फिलिप्स ने मात्र 49 गेंदों में 107 रन बना दिए जिसके साथ वो इस सीरीज में रनों के मामले में भुवनेश्वर कुमार से भी आगे निकल गए। ब्रेसवेल ने 65 रन और नीतीश रेड्डी ने 64 रनों का योगदान दिया। जवाब ने जस्टिस संजू ने मात्र चार रन बनाकर वापिस जस्टिस कैंपेन चालू कर दिया, वैभव सूर्यवंशी की जगह आए ईशान किशन ने ताबड़तोड़ एक भी रन नहीं बनाये, कप्तान श्रेयस अय्यर ने फॉर्म बरकरार रखते हुए 22 रन बनाये, और इंडिया 172 रन ही बना पाई जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने न्यू ज़ीलैंड से फ़ॉलो ऑन माँग लिया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा “बिग लॉस बिग लॉस“।

फ़िलहाल, इंडिया अगले मैच में इस मैच की फॉलो ऑन इनिंग खेलने की प्रैक्टिस कर रही है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *