तिलक वर्मा ने बनाया नमन धीर को धोनी से बड़ा फिनिशर

बड़ी खबर आ रही क्राइस्टचर्च से जहाँ आज न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले T20 में तिलक वर्मा ने नमन धीर को धोनी से बड़ा फिनिशर बना दिया।

दरअसल, आज न्यूज़ीलैंड ने पहले खेलते हुए 225 रन बनाये जिसमे ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 82 रन बनाये जबकि काफ़ी समय बाद लौटे RCB के भुवनेश्वर ने 49 रनों का योगदान दिया। जवाब में इंडिया की ओर से जस्टिस संजू ने 33 गेंदों में 67 रन बनाये, अभिषेक शर्मा ने अंधाधुन 29 रन बनाये, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रन बनाये। तिलक वर्मा ने ग्यारह गेंदों में छह रन बनाये ताकि नमन धीर को मजबूरन तेज खेलते हुए मैच फिनिश करना पड़े और वो आज के जमाने के धोनी बन जायें। नमन धीर ऐसा ही किया और इंडिया चार विकेट से मैच जीत गई।

फिलहाल, अगले मैच में नमन धीर को और बड़ा फिनिशर बनाने के लिए तिलक वर्मा और धीरे खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *