तीसरे T20 में न्यूज़ीलैंड की जीत, दस ओवर में नहीं हरा पाई टीम इंडिया

बड़ी खबर आ रही है वेलिंगटन से जहाँ आज तीसरे T20 में न्यूज़ीलैंड की जीत हो गई क्योंकि दस ओवर में नहीं हरा पाई टीम इंडिया।

दरअसल, आज न्यूज़ीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 198 रन बनाये जिसमे सबसे अधिक डेरिल मिचेल ने 89 रन बनाये, फिन एलन और भुवनेश्वर ने 40-40 रनों का योगदान दिया। जवाब में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जंगल में भूखे शेर और भेड़िए की तरह उतरे और फिर न्यूज़ीलैंड ने गेंदबाज़ों को इतना मारा इतना मारा जितना कि पॉवर प्ले में मारा भी नहीं जा सकता था, इंडिया के पाँच ओवर में बिना विकेट ही सौ रन पार हो गए, जिससे एक समय लगा कि इंडिया दस ओवर के पहले ही मैच जीत जाएगी। हालाकि इतने में वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में दस छक्के और आठ चौकों की मदद से शतक मार दिया। मगर न्यूज़ीलैंड ने इंडिया को दस ओवर में नहीं जीतने दिया और यही न्यूज़ीलैंड के लिए जीत के समान था।

फॉक्सी से बात करते हुए सैंटनर ने कहा “किसी को तो रोकना चाहिए था”।

फिलहाल, जरूरत से ज़्यादा रन रेट से खेलने पर न्यूज़ीलैंड अभिषेक शर्मा पर बैन की माँग कर रही है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *