बड़ी खबर आ रही है जबलपुर से जहाँ ऑफिस से छुट्टी लेकर घर आए युवक से घरवालों ने घर की सफाई में ऑफिस से भी ज़्यादा काम करवा लिया।
दरअसल, युवक बॉस के आगे गिड़गिड़ा कर दिवाली कि छुट्टी लेकर ये सोच के घर आया था कि आराम से खाएगा-पीएगा, पुराने दोस्तों से मिलेगा, दिवाली मनाएगा और ऑफिस की सारी थकान दूर कर लेगा। हालांकि, घर पहुँचते ही घरवालों ने उसे सफाई के काम पर लगवा दिया और छज्जों पर चढ़ना, पंखे साफ़ करना, सामान छत पर रखना, लाइटें लगाना, आदि करते-करते वो इतना थक गया जितना तो वो ऑफिस में साल भर में भी नहीं थका था।
फॉक्सी से बात करते हुए “युवक थकान के कारण कुछ बोल ही नहीं पाया“।
फिलहाल, युवक अपने बॉस के आगे छुट्टी कैंसिल करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है।




