बड़ी खबर आ रही है लखनऊ से जहाँ एक परिवार में दिवाली से पहले घर की पुताई के रंग को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि घर का ही बंटवारा हो गया।
दरअसल, कई सालों बाद तय हुआ कि इस बार दिवाली से पहले घर में पुताई होगी जिसे ले कर माता पिता, बेटा, बेटी अपने-अपने पसंद के रंग बताने लगे। जहाँ एस्थेटिक का 14 बेटा चाहता था वार्म टोन हो, वहीं बेटी कोज़ी कलर चाहती थी, पिता को जो सस्ता हो वही कलर चाहिए था वहीं माँ को सौरव जोशी के घर वाला कलर चाहिए था। ऐसे में कलर को ले कर लड़ाई इतनी बढ़ गई कि मामला कोर्ट तक पहुँच गया और घर का ही बटवाँरा हो गया।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए मां ने कहा “इस बार की दीवाली अच्छी मानेगी, क्योंकि बिना कलेश कौनसा त्योहार होता है”।
फ़िलहाल, बँटवारे के बाद चारों घर वाले एक-एक दीवार में अपना-अपना कलर करवा रहे हैं।




