रोहित का करियर बचाने के लिए कोहली ने भी डक पर आउट हो कर दिया साथ

बड़ी खबर आ रही है ओवल से, जहाँ आज रोहित शर्मा का करियर बचाने के लिए कोहली भी डक पर आउट हुए।

दरअसल, आज चौथे वनडे में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 333 रन बनाए, ताकि रोहित और कोहली की सेंचुरी में रनों की कमी न पड़े। न्यूज़ीलैंड की ओर से सबसे अधिक विल यंग ने 125 रन बनाए, जिसमें उनका साथ रोहित शर्मा और ईशान किशन ने एक लॉलीपॉप सा कैच छोड़कर दिया। वहीं, कुलदीप यादव ने 73 रनों का योगदान दिया।

जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरे रोहित शर्मा मात्र 100 रन से सेंचुरी मारने से चूक गए और कोहली को डबल सेंचुरी बनाने का मौका दे दिया। कोहली ने भी डक पर आउट होकर रोहित का साथ दिया और श्रेयस अय्यर को ट्रिपल सेंचुरी बनाने का मौका दे दिया । हालांकि, श्रेयस अय्यर भी पहले ओवर में शून्य पर आउट होकर रोहित और कोहली की लीग में शामिल हो गए। मैट हेनरी ने 6 विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड को 244 रनों से जीत दिला दी।

फॉक्सी से बात करते हुए गंभीर ने कहा, “ज़रा सी बॉल इधर-उधर हुई, चुतड़ फट गए इनके।”

फिलहाल, गौतम गंभीर इसी मैच के प्रदर्शन को देखते हुए वर्ल्ड कप टीम के सिलेक्शन की मांग कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *