बड़ी खबर आ रही है हैदराबाद से जहाँ आज अभिषेक शर्मा ने जेब में पर्ची रखे बिना सेंचुरी मार दी।
दरअसल, पिछले मैच में ही 59 रन बनाने के बाद अभिषेक शर्मा को आज के मैच में ख़ुद भी कुछ उम्मीद नहीं थी इसलिए उन्होंने जेब में पर्ची नहीं रखी मगर उसके बाद फ्लैट पिच और दिल्ली के बोलिंग के चलते उन्होंने 68 गेंदों में अंधाधुन 135 रन मार दिए, मगर जेब में हाथ डाली तो पर्ची नहीं निकली। SRH ने 242 रन बना डाले। दिल्ली की ओर से नीतीश राणा ने बैटिंग बोलिंग मिला कर सेंचुरी मारी। मैच SRH 47 रनों से जीत गई और अभिषेक शर्मा को ऑरेंज कैप मिल गई।
फॉक्सी से बात करते हुए SRH ओनर ने अभिषेक शर्मा के लिए कहा “चला तो चाँद तक नहीं तो शाम तक”।
फिलहाल, अभिषेक शर्मा अगले मैच लिए पर्ची बना रहे हैं।




