अभिषेक शर्मा की पर्ची घुमी, नहीं बना पाए सौ रन

बड़ी खबर आ रही है अहमदाबाद से जहाँ आज अभिषेक शर्मा की पर्ची चोरी हो गई जिसके चलते वो सौ रन दूर रह गए।

दरअसल, आज गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 168 रन बनाये जिसमे सबसे अधिक साईं सुदर्शन ने 61 रन बनाये और आधे घंटे के लिए ऑरेंज कैप ले ली, वहीं शुभमन गिल ne ताबड़तोड़ 5 रन बनाये और वॉशिंगटन सुंदर ने 50, जवाब में बैटिंग करने आए ट्रेविस हेड को DSP सिराज ने जीरो में अरेस्ट कर लिया वहीं पर्ची लाना भूले अभिषेक शर्मा अंधाधुन 6 रन बनाये, ईशान किशन ने 11 रन, क्लासेन ने सिर्फ़ इतने रन बनाये जितने में ऑरेंज कैप मिल जाए, हैदराबाद 86 रन में ऑल आउट हो गई और गुजरात मैच 82 रनों से जीत गई।

फॉक्सी से बात करते हुए SRH फैन ने कहा “अब दिखायेंगे, अब ये करेंगे अब वो करेंगे, माँ ख़ुद गई”।

फ़िलहाल, अभिषेक शर्मा अगले मैच के लिए अभी से पर्ची बनाकर पैंट में रख रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *