बड़ी ख़बर आ रही है लखनऊ से जहाँ आज अफ़ग़ानिस्तान शुभमन गिल की डेढ़ सौ रन बर्बाद करने के लिए 170 रन से हार गई।
दरअसल, आज इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 402 रन बनाये जिसमे कमज़ोर टीम के अगेंस्ट रन ना बनाते हुए जयसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए वहीं रोहित शर्मा 48 रन बनाकर थक गए। जबकि शुभमन गिल और ईशान किशन ने कमज़ोर टीम को देखते हुए अपनी अपनी सेंचुरी मार ली। के एल राहुल ने लखनऊ का ग्राउंड देख कर कह दिया “मेरा लन बनाये रन” और जीरो में आउट हो गए। जवाब में अफ़ग़ानिस्तान शुभमन गिल के डेढ़ सौ रन बरबाद करने के लिए मैच 170 से हार गए।
फ़ॉक्सी सूत्रों की माने तो “अगले मैच में शुभमन गिल की जगह सूर्या कुमार यादव खेल सकते है क्योंकि टीम शुभमन गिल के रन के बिना भी जीत जाती है“।
फिलहाल, सबको सेंचुरी मारता देख कोहली तीसरा वन डे खेलने के लिए इंडिया आ रहे हैं।




