बड़ी खबर आ रही है हैदराबाद से जहाँ आज इलेक्शन रिजल्ट के एक दिन पहले ही कोलकाता जीत गई।
दरअसल, आज हैदराबाद ने शुरुआत अच्छी की और अंत ख़राब, हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 165 रन बनाये। एक समय हैदराबाद के नौ ओवर में एक विकेट पर 105 रन थे मगर उनीसवें ओवर में RCB के 49 वाली पारी की तरह 165 में ऑल आउट हो गई। हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड ने 61 और ईशान किशन ने 42 रन बनाये, वहीं अभिषेक शर्मा ने सिर्फ़ ऑरेंज कैप लेने के लिए 15 रन बनाये, जवाब में कोलकाता की ओर से सबसे अधिक रघुवंशी ने 59 रन बनाये, कहीं रहाने ने टेस्ट इनिंग खेलते हुए 43 रन बनाये। कोलकाता के इलेक्शन रिजल्ट के पहले ही मैच सात विकेट से जीत गई।
फॉक्सी से बात करते हुए कोलकाता के कप्तान ने कहा “कल का कोई भरोसा नहीं कौन जीते इसलिए कोलकाता को आज ही जिता दिया”।
फिलहाल, सात विकेट से जीतने पर चेन्नई भी इसको इलेक्शन रिजल्ट के पहले ही अपनी जीत मान रही है।




