प्ले ऑफ से पहले कोहली और RCB दोनों फॉर्म में लौटे

बड़ी खबर आ रही है हैदराबाद से जहाँ आज कोहली और RCB दोनों प्ले ऑफ ले पहले फॉर्म में लौट आये| 

दरअसल, आज SRH ने पहले बैटिंग करते हुए एक ही मैच में 4 बार 49 रन से ज़्यादा मारते हुए 255 रन मार दिए जिसमे अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन बनाये वहीँ ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन और क्लासेन ने 24 गेंदों में 51, हलाकि ट्राविस हेड ने 26 रन बनाते हुए बाकी के रन फाइनल के बचा लिए, जवाब में बैटिंग करने उतरी RCB फॉर्म में लौटती दिखी, कोहली के सिर्फ 15 रन बनाकर जल्दी आउट होने के बाद RCB की जीतने की थोड़ी उम्मीद बानी मगर बाकी के खिलाडियों ने जीतने का रिस्क न लेते हुए खुद को टेबल टॉप में बनाये रखना चुना, जिसके बाद इतने रन से जीत गयी जितने तो तो कई टीमें बना नहीं पाती| 

फॉक्सी से बात करते हुए RCB फैन ने कहा “ये तो ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है“|

फ़िलहाल, कोहली फैन कोहली का विकेट लेने वाले शाकिब हुसैन का इंस्टाग्राम अकाउंट ढूंढ रहे है ताकि उसे गाली दे सकें|

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *