बड़ी खबर आ रही है चेपॉक से जहाँ आज धोनी नहीं खेले तो उनकी कमी पूरी करने के लिए CSK ने 65 डॉट बॉल खेली।
दरअसल, CSK ने पहले बैटिंग करते हुए इतना स्लो खेला की स्लोली को भी स्लो लगे। CSK ने पहले 75 गेंदों में 55 डॉट खेली। संजू सैमसन ने 11 रन बनाये, ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंदों में 74 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, ब्रेविस ने मात्र 9 गेंदों में 2 रन बनाये, वहीं शिवम दुबे ने 17 गेंदों में ताबड़तोड़ 22 रन बना डाले। CSK की ओर से सबसे तेज इंपैक्ट प्लेयर सरफराज ख़ान ने खेला जिन्होंने एक गेंद में जीरो रन बनाये। 159 रनों के टारगेट के सातब उतरी गुजरात ने मैच 17 वे ओवर में 8 विकेट से जीत लिया। गुजरात की ओर से सबसे ज़्यादा साईं सुदर्शन ने 87 रन मारे।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए सीएसके फैन ने कहा “स्टेडियम आया था, मगर सीएसके ने इतने पेड़ लगा दिए कि अब जंगल से वापिस जा रहा हूँ”।
फिलहाल, सीएसके की परफॉरमेंस देख धोनी ने टीम में वापसी एक हफ़्ते और डिले कर दी है।




