बड़ी खबर आ रही है चेपॉक से जहाँ आज LSG के ख़िलाफ़ खेलते हुए CSK मुंबई इंडियंस की लीग से बाहर हो गई।
दरअसल, आज लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 203 रन बनाये जिसमे जोस इंग्लिश ने 33 गेंदों में 85 रन बनाये, फॉर्म में लौटते हुए पूरन ने एक रन की बड़ी पारी खेली और पंत ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 15 रन बनाये, जवाब में CSK की ओर से उर्विल पटेल ने 23 गेंदों में 65 रन बनाकर पिछले 7 मैचों से जैब में रखी पर्ची आखिरकार निकाल दी और CSK की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी मगर गायकवाड़ ने स्लोली स्ट्राइक रेट से खेलते हुए मैच को इंट्रस्टिंग बना दिया, हालाकि प्रशांत और शिवम दुबे ने जैसे तैसे CSK को मैच जीता कर उसकी प्ले ऑफ की चांस बनाये रखी। CSK बाहर हुई मुंबई इंडियंस की लीग से बाहर हो गई।
फॉक्सी से बात करते हुए एक csk फैन ने कहा “थोड़ी देर के लिए गोते मुंह में था”।
फिलहाल, मुंबई इंडियंस CSK को अपनी लीग में रखने के लिए RCB से हार रही है।




