बड़ी खबर आ रही है चंडीगढ़ से जहाँ आज अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ ऋषभ पंत की बैटिंग देख गोयंका उनकी शिकायत करने पहुँच गए और कहने लगे इतना तेज तो वो IPL में भी नहीं खेला।
दरअसल आज अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए तीन विकेट पर 368 रन मार दिए जिसके ऋषभ पंत ने तीन छक्कों की मदद से नाबाद पचास रन मार दिए, वहीं जैसवाल ने IPL का फॉर्म बरकरार रखते हुए मात्र 24 रन बनाये, जबकि के एल राहुल और गिल ने कमज़ोर टीम को देख के सेंचुरी मार दी, जबकि साईं सुदर्शन 81 रन बनाकर आउट हुए।
फॉक्सी से बात करते हुए गोयंका ने पंत के लिए कहा “चुना लगा दिया ”।
फिलहाल, पंत फिरसे 27 करोड़ में बिकने के लिए टेस्ट में और तेज खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।




