बड़ी खबर आ रही है जापान से जहाँ आज जापान ने बड़ा दिल दिखाते हुए मैच इंडिया को जीतने दिया।
दरअसल, बारिश के चलते मैच पाँच ओवर का कर दिया गया था और टॉस जीत कर इंडिया ने बैटिंग शुरू की मगर बैटिंग शुरू होते ही ख़त्म हो गई, जिसमे संजू सैमसन ने नौ रन बनाये अभिषेक शर्मा ने अंधाधुन एक भी रन भी नहीं बनाये, वहीं ईशान किशन ने 3 रन बनाये और श्रेयस आइयर ने ताबड़तोड़ 12 गेंदों में 16 रन बनाये और जापान के सामने 33 रनों का विशाल टारगेट रखा, जापान की बैटिंग देखकर इंडियन टीम ने गोटे मुँह में आ गए मगर बापू ने फिर एक बार इंडिया को बचा लिया, और जापान ने भी एक वाइड को ना मानते हुए इंडिया को जीतने दिया।
फॉक्सी से बात करते हुए जापान के कप्तान ने कहा “पाँच ओवर में ही पता चल गया ये कितने बड़े चैंपियन हैं”।
फिलहाल, जापान और भारत के रिश्तों को मजबूत करने के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया जा रहा है।




