बड़ी ख़बर आ रही इंदौर से जहाँ आज वेस्ट इंडीज के ख़िलाफ़ तीसरे T20 में जस्टिस संजू सैमसन ने टीम की जीत के लिए ख़ुद का बलिदान कर दिया।
दरअसल, पहले T20 में जस्टिस संजू ने मात्र गिरह रन बनाये थे और इंडिया जीत गई थी जबकि दूसरे मैच में उनके 82 रनों के बावजूद टीम इंडिया हार गई थी ऐसे में उन्होंने आज मात्र 3 रन बनाये ताकि इंडिया जीत जाए भले वो गाली खायें। अजा इंडिया ने पहले खेलते हुए 223 रन बनाये जिसमे अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक अंधाधुन 69 रन बनाये, श्रेयस अय्यर फॉर्म में वापिस लौटे और 1 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 37 रन, जवाब में वेस्ट इंडीज की होप शुरू होते ही ख़त्म हो गई क्योंकि होप मात्र पाँच रनों पर पवेलियन लौट गए और इंडिया 14 रनों से मैच जीत गई।
फॉक्सी से बात करते हुए संजू ने कहा “देश के लिए गाली तो खा ही सकता हूँ”।
फ़िलहाल, जस्टिस संजू अगले मैच में और कम रन बनाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।




