बड़ी खबर आ रही है रायपुर से जहाँ आज कोहली ज़ीरो रन बनाकर कर मुंबई इंडियंस को आईपीएल से एलिमिनेट कर दिया।
दरअसल, आज मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 166 रन बनाये, जिसमें रिकेल्टन ने दो, रोहित शर्मा ने 22, कप्तान सूर्या कुमार यादव ने शून्य रनों की आतिशी पारी खेली, तिलक वर्मा ने 57 और नमन धीर ने 47 रन बनाये। जवाब में बैटिंग करने आए कोहली ने एक बार फिर टीम के लिया अपना बलिदान दिया और बिना बॉल वेस्ट किए वापिस चले गए जिसके चलते टीम टारगेट अचीव कर पाई, आउट ऑफ़ फॉर्म हुए क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस में भाई को ना देखते हुए 73 रन मार दिए और मुंबई इंडियंस को आईपीएल से एलिमिनेट कर दिया।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए कोहली ने कहा “वीक टीम के अगेंस्ट स्कोर करके क्या मिलेगा”।
फ़िलहाल, सूर्या सेम च्विंग गम चबाते हुए अगले मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं।




