सचिन के एक और रिकॉर्ड के करीब आए कोहली

बड़ी खबर आ रही है चंडीगढ़ से जहाँ आज वेस्ट इंडीज के ख़िलाफ़ तीसरे ODI में कोहली सचिन के एक और रिकॉर्ड के क़रीब आ गए।

दरअसल, आज इंडिया ने टॉस जीत कर बैटिंग चुनी, बैटिंग करने आए गिल पिच फ्लैट ना होने के चलते तुरंत वापिस लौट गए उनके बाद आए कोहली ने ताबड़तोड़ एक भी रन नहीं बनाए और गोल्डन डक ले कर वापिस चले गए, इसी के साथ कोहली के ODI में 19 डक हो गए हैं और वो सचिन के डक्स से बस एक डक दूर हैं। हालाकि, रोहित शर्मा के 92 और सीरीज में पहली बार बैटिंग करने आए के एल राहुल के शतक के चलते इंडिया ने 352 रनों का टारगेट दिया, जिसे वेस्ट इंडीज ने होप के शतक और कोहली के कैच ड्राप के मदद से पा लिया।

फॉक्सी से बात करते हुए सचिन ने कोहली के लिए कहा “मेरे समझ में नहीं आता ये साला मेरे पीछे ही क्यों पड़ा है”।

फिलहाल, कोहली फैन्स कोहली का विकेट लेने वाले जैडेन सील्स का इंस्टाग्राम अकाउंट ढूँढ रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *