LSG दो इंपैक्ट प्लेयर खिलाने के बाद भी हारी

बड़ी खबर आ रही है चंडीगढ़ से जहाँ आज LSG दो इंपैक्ट प्लेयर खिलाने के बाद भी हार गई।

दरअसल, आज पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए LSG को इतना धोया कि LSG ओनर गुस्सा करने की बजाय हँसने लगे। पंजाब किंग्स की ओर से प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 93 रन मार दिए, वहीं, कॉनली ने 46 गैंदो में 87, दोनों ने मिलकर मार्करम को एक ओवर में पाँच छक्के मारे। जवाब में 255 के टारगेट को चेज़ करने उतरी LSG ने ऐसी बैटिंग की कि उनके इम्पैक्ट प्लेयर शशांक सिंह के तीन कैच छोड़ने के बाद भी वो RCB और 5 रनों से हार गई।

फॉक्सी से बात करते हुए LSG ओनर ने कहा “हमारे टीम में दो इंपैक्ट प्लेयर थे तो उनके टीम में भी तो निकोलस पूरन था”।

फिलहाल, गोयंका प्रियांश आर्य से उनकी ऑक्शन प्राइस पूछ रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *