अब अगले IPL में हिलायेगी दुनिया मुंबई इंडियंस

बड़ी खबर आ रही है ईडन गार्डन से जहाँ आज एक और मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने तय किया है कि वो अब अगले IPL में दुनिया हिलायेगी|
दरअसल, नौ मैच हारने के बाद आज फिर मुंबई इंडियंस बिना शर्म के मैदान में उतरी, और शुरुआत ऐसी थी कि एक बार RCB को भी लगा की उनका 49 वाला रिकॉर्ड आज टूट जायेगा, मगर कोई कितना भी ख़राब लहेले 49 तो बना ही लेता है, मुंबई की ओर से रिकेलटन ने 6 रन बनाये, रोहित शर्मा ने फॉर्म बरक़रार रखते हुए 13 गेंदों में 15 रन बनाये वहीँ सूर्य कुमार यादव ने उम्मीद से 15 रन ज़्यादा बनाये, हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने लम्बी टेस्ट पारी खेलते हुए 26 और 20 रन बनाये, जवाब में 148 रनों के टारगेट के साथ उतरी KKR के शुरआत भी कुछ खास नहीं रही मगर मनीष पांडेय के 45 और रोवमैन पॉवेल के 40 रनों की बदौलत KKR ने मुंबई को 4 विकेट से हराकर उनका दुनिया हिलाने का सपना तोड़ दिया| 

फॉक्सी से बात करते हुए मुंबई इंडियंस फैन ने टीम को कहा “मित्र, बहुत कमज़ोर हो दुनिया हिलानी है तो घी खाया करो“|

फ़िलहाल, मुंबई इंडियंस अगले ipl के लिए दुनिया हिलाने की प्रैक्टिस कर रही है|

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *