एक ही IPL में 7 टीमों के इंपैक्ट प्लेयर बने राहुल तेवतिया

बड़ी ख़बर आ रही है अहमदाबाद से जहाँ आज राहुल तेवतिया एक ही आईपीएल में सात टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर बनने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

दरअसल, आज पंजाब ने पहले खेलते जैसे तैसे 163 रन बनाये जिसमे सबसे अधिक सूर्यांश ने 57 रन बनाये और स्टोइनिस ने 40, वहीं कोनोली, नेहल वडेरा, बार्टलेट ने तीन अंडों का ऑमलेट बनाया, जैसन होल्डर ने चार विकेट लिए, जवाब में बैटिंग करने आई गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने चार गेंदों में ताबड़तोड़ पाँच रन बनाय वहीं, साईं सुदर्शन ने स्लोली स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाये, फिर आए पंजाब के इंपैक्ट प्लेयर राहुल तेवतिया जिन्होंने मात्र छह गेंदों में दो रन बना डाले। वॉशिंगटन ने चालीस रन बनाकर गुजरात को चार विकेट से मैच जिता दिया।

फॉक्सी से बात करते हुए राहुल तेवतिया ने कहा “ऐसी कोई टीम नहीं जिसका इंपैक्ट प्लेयर ना बना हूँ मैं”।

फ़िलहाल, अगले मैच के लिए राहुल तेवतिया उस राजस्थान के इंपैक्ट प्लेयर बनने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *