जल्दी मैच खत्म करने के लिए राशिद ख़ान पर लगा फाइन

बड़ी ख़बर आ रही है जयपुर से जहाँ आज राजस्थान के ख़िलाफ़ गुजरात के राशिद ख़ान पर मैच जल्दी ख़त्म करने के लिए फ़ाइन लग गया।

दरअसल, आज गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 229 रन बनाये जिसमे शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 84 रन बनाये वहीं साईं सुदर्शन ने स्लोली स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाये और वॉशिंगटन ने सुंदर तरीके से 37 रन बनाये, जवाब में बैटिंग करने आई राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत ख़राब रही, बैभव सूर्यवंशी 16 गेंदों में भी अपनी फिफ्टी नहीं मार पाये 36 रन बनाकर आउट हो गए, उनके जाने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई जिसमे राशिद ख़ान ने 4 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट ले कर राजस्थान को 17 वे ओवर में ही ऑल आउट कर दिया। मैच जल्दी ख़त्म करने के लिए दोनों गेंदबाज़ों पर फ़ाइन लग गया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए राजस्थान के कप्तान यशश्वी जयसवाल ने कहा “हमको तंग किया गया”।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *