RCB जीती, RCB और GT में हुआ था ज़्यादा ख़राब खेलने का कॉम्पीटीशन

बड़ी खबर आ रही है अहमदाबाद स्टेडियम से जहाँ आज RCB जीत गई, क्योंकि RCB और GT में हुआ था ज़्यादा ख़राब खेलने का कॉम्पीटीशन 

दरअसल, RCB ने पहले बैटिंग करते हुए रो धो कर 155 रन बनाये और आल आउट हो गई, RCB की ओर से पडिकल ने सबसे ज़्यादा 40 रन बनाये, ओपनर बेथेल ने 5 गेंदों में 5 रन बनाये जबकि कोहली क्लच बनने के दिन एक्सेलरेटर बन गए और तेज़ खेलते ना आने के चलते 28 रन बनाकर आउट हो गए, फॉर्म में चल रहे रजत पाटीदार ने 15 गेंदों में 19 रन की बड़ी पारी खेली वहीँ जितेश ने ताबड़तोड़ एक रन बनाये और टिम डेविड ने 9 रन, GT ने ख़राब खेला मगर वो ख़राब भी RCB से बेहतर था जिसके चलते वो 4 विकेट से जीत गयी, कोहली को 200 की स्ट्राइक रेट से खेलता देख शुभमन गिल ने 250 की स्ट्राइक रेट 43 रन मारे और बटलर ने 39 रन, छोटे से टारगेट के लिए भी गुजरात ने 6 विकेट लगा दिए| 

फॉक्सी से बात करते हुए मैच देखने आये एक युवक ने कहा “मुझे नींद नहीं आ रही थी फिर ये मैच देखने आया तो स्टेडियम में चार घंटे सोया“|

फ़िलहाल, RCB के ज़्यादा ख़राब खेलने के कॉम्पीटीशन जीतने के बाद स्टेडियम में भगदड़ मच गई है|

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *