बड़ी खबर आ रही है चेपॉक से जहाँ आज CSK और MI के मैच को देख कर रोहित और धोनी ने अगले IPL के लिए भी अपना कमबैक पोस्टपोन कर दिया है|
दरअसल, आज मुंबई ने पहले खेलते हुए इतना गन्दा खेला कि उसके इम्पैक्ट प्लेयर्स अंपायर की भी उम्मीद ख़त्म हो गयी, मुंबई ने 7 विकेट में 159 रन बनाये जिसमे विल जैक्स ने मात्र पांच गेंदों में 1 रन बनाये, रिस्केलटन ने 37 और सबसे अधिक नमन धीर ने 57, सूर्य कुमार यादव ने सबको चौंकाते हुए 21 रन मारे, वहीँ तिलक वर्मा ने 8 गेंदों में 5 रन और पंड्या ने 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 18 रन, जवाब में CSK ने भी ऐसा खेला कि धोनी के वापिस आने का मूड ही मर गया, गायकवाड़ ने इस आईपीएल के अपने सबसे अधिक स्कोर बनाते हुए 67 रन बनाये और कार्तिक शर्मा ने भी पचास रन मारे, इतने छोटे टारगेट के लिए भी csk ने मैच को 19वे ओवर तक पहुंचा दिया और फिर CSK 7 में एक ज़्यादा 8 विकेट से मैच जीत गयी|
फाक्सी से बात करते हुए मुंबई इंडियंस के ओनर ने कहा ने कहा “इस टीम के यही हालत रही तो फिर जिओ का रिचार्ज महंगा करना पड़ेगा“
फ़िलहाल, रोहित और धोनी के साथ सूर्या भी अपना कमबैक अगले आईपीएल के लिए पोस्टपोन कर रहे हैं|




