बड़ी खबर आ रही है धर्मशाला से जहाँ आज अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ शुभमन गिल की गलती के चलते रोहित शर्मा 84 रन से शतक से चुक गए।
दरअसल, बारिश के कारण मैच 25 ओवर का कर दिया गया था जिसमे अफ़ग़ानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 194 रन बनाये जिसमे गुरबाज ने 48 गेंदों में सेंचुरी मारते हुए 102 रन बनाये और बाक़ी की टीम पाकिस्तान की तरह खेली, जवाब में रोहित शर्मा पिच को समझ ही पाए थे की सोलह रन में उन्हें एक बार फिर शुभमन गिल ने रनआउट करवा दिया और रोहित शर्मा शतक मात्र 84 रन से चूक गए। और फिर यही 84 रन गिल ने मार दिए। के एल राहुल और ईशान किशन ने इंडिया को 7 विकेट से जिता कर वन डे में भी क्रेडिट सही जगह पहुंचा दिया।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा “ये गिल साला वन डे से भी रिटायरमेंट दिलवा देगा“।
फ़िलहाल, अगले वन में रोहित शुभमन गिल के आउट होने के बाद ही बैटिंग करने जाएँगे।




