बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहाँ आज ऋतुराज गायकवाड़ की CSK को पॉइंट टेबल में सातवे नंबर पर लाने की कोशिश पर संजू सैमसन ने पानी फेर दिया।
दरअसल, आज दिल्ली ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 155 रन बनाये जिसमे के एल राहुल ने उतने ही रन बनाये जितने में उनको ऑरेंज कैप मिल जाए वहीं और बाक़ी खिलाड़ियों ने ऐसे खेला जैसे वो पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर ही रहना चाहते हों, मगर ऋतुराज गायकवाड़ को भी टीम को सातवें नंबर पर रखना था इसलिए उन्होंने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 6 रन बनाये और पॉवर प्ले बर्बाद कर दिया, हालाकि संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने 87 और 41 रन मार कर ऋतुराज गायकवाड़ के प्लान में पानी फेर दिया और सीएसके जीत कर छटे नंबर पर बनी रही।
फॉक्सी से बात करते हुए कप्तान गायकवाड़ ने कहा “बड़े साब को खुश करना चाहता था”।
फिलहाल, ऋतुराज गायकवाड़ मैच फिनिश की जगह टीम फिनिश करने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।




