CSK को जीतता देख बाक़ी टीमों ने की थाला की वापसी की माँग

बड़ी ख़बर आ रही है चेपॉक से जहाँ आज CSK ने बिन थाला के इस आईपीएल का अपना दूसरा मैच जीत लिया तो बाक़ी की टीमों ने थाला की वापसी की माँग कर दी।

दरअसल, आज CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 192 रन बनाये जिसमे संजू सैमसन ने सबसे अधिक 48 रन और गायकवाड़ ने थाला की याद में 7 रन, और थाला की जगह खेल रहे सरफराज ने ताबड़तोड़ 18 गेंदों में 23 रन। जवाब में KKR की ओर से फिन एलन ने अंधाधुन तीन गेंदो में एक रन और टेस्ट खिलाड़ी रहाने ने विराट स्लोली की स्ट्राइक रेट से 28 रन, 23 करोड़ के कैमरून ग्रीन ने फिन एलन से मात्र एक रन कम बनाये। हाल ही में अमीर हुए रिंकू सिंह ने 12 गेंदो में 6 रन बनाये। CSK मैच 32 रनों से जीत गई और बाक़ी टीमों को थाला की कमी खलने लगी।

फ़िलहाल, थाला की वापसी के ख़बरों के चलते एक बार फिर जस्टिस फॉर संजू सैमसन शुरू हो गया है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *