शशांक सिंह बनेंगे कैब ड्राइवर करके सबको ड्रॉप

बड़ी खबर आ रही है हैदराबाद से जहाँ आज SRH और पंजाब के मैच के बाद शशांक सिंह ने तय किया कि वो अब कैब ड्राइवर बनेंगे और सबको ड्रॉप करेंगे।

दरअसल, आज हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए शशांक सिंह के कैच ड्रॉप की मदद से 235 रन बना डाले जिसमे सबसे ज़्यादा क्लासेन ने 69, ईशान किशन ने 55 रन बनाये, और अभिषेक शर्मा ने अंधाधुन 35 रन बनाये । जवाब में पंजाब ने 202 रन बनाये जिसमे कनॉली ने 107 रन बनाये। शशांक सिंह कैच ड्राप के चलते पिछले मैच से बाहर थे और अब अगले मैच में भी बाहर होंगे।

फॉक्सी से बात करते हुए पंजाब के कोच पाँटिंग ने कहा “गाली नहीं दे सकता फ़ैमिली वाले देखते हैं, वरना ऐसी ऐसी गाली देता”।

फ़िलहाल, शशांक सिंह कैब ड्राइवर बन कर आईपीएल से बाहर हुई मुंबई और लखनऊ के खिलाड़ियों को घर ड्राप कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *